गौला के 431और नंधौर के 50 खनन वाहनों का हुआ स्वामित्व परिवर्तन

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर हुई कार्रवाई, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को भी मिली राहत

हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य में लगे वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया को गति देते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गौला नदी में पंजीकृत 431 खनन वाहनों तथा नंधौर नदी के 50 वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है।

खनन समिति की इस प्रक्रिया के तहत खनन वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की कार्रवाई पूरी की गई है। इसके साथ ही मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम पर भी वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है, जिससे संबंधित परिवारों को राहत मिली है।

जिला प्रशासन की इस पहल से खनन कारोबार से जुड़े वाहन स्वामियों और मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को बड़ी सुविधा मिली है। स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने से अब संबंधित वाहन स्वामी नियमानुसार अपने वाहनों का संचालन कर सकेंगे।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page