जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर सख्त अभियान जारी – मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय

जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी के विरुद्ध जनपद नैनीताल में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

नैनीताल 25 अगस्त 2026 इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि *माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी, मिसब्रांडिंग और मानक सामग्री से संबंधित मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से खाद्यान्न, मिठाई, मेवे और दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में मिलावट पाई जा रही है अथवा जहाँ मिसब्रांडिंग हो रही है, वहाँ *खाद्य सुरक्षा अधिनियम* के अंतर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल प्रयोगशाला तक नमूने भेजने तक सीमित न रहें, बल्कि उसका नियमित फॉलो-अप लेकर लेबोरेटरी से रिपोर्ट प्राप्त करें और उसे,उसके अंतिम अंजाम / आउटकम तक पहुँचाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार जहाँ *होल्डिंग, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग* की शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि मिलावट या कालाबाजारी की सूचना तत्काल प्रशासन / खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page