कोतवाली भीमताल पुलिस ने चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार : बुलेट चोरी का 48 घंटे में खुलासा

कोतवाली भीमताल पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का त्वरित अनावरण करते हुए *48 घंटे के भीतर शातिर चोर को चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार* किया है।

दिनांक 23.08.2026 की रात्रि वादी आनन्द सिंह बिष्ट पुत्र राजेन्द्र सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम निशौला, भीमताल की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04AK-0463, रंग काला चोरी हो गई थी। मामले में कोतवाली भीमताल में FIR संख्या 037/26, धारा 303(2), 317(2) BNS के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 लक्ष्मण सिंह देऊपा के सुपुर्द की गई। घटना के तत्काल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के क्रम में श्री राजेश सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों तथा हल्द्वानी क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस टीम की तत्परता एवं तकनीकी प्रयासों से चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त की पहचान की गई। पुलिस टीम ने दिनांक 26.08.2026 को राजा कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप, थाना क्षेत्र रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर से अभियुक्त को वाहन सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी-

हरीश सिंह जेठा पुत्र खीम सिंह जेठा, निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिन्दुखत्ता, थाना लालकुआं, जनपद नैनीताल, उम्र 22 वर्ष

बरामदगी-
चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page