ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने 02 वारंटियों को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे प्रभावी ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित, फरार एवं पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में श्री हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को उनके घर पर दबिश देकर 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटी

1. अभिषेक राम उम्र 24 वर्ष पुत्र नीरज राम निवासी गोविंद ग्राम, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल
NBW – फौजदारी वाद संख्या 2135/22, धारा 60 आबकारी अधिनियम

2. मनीष आर्य उम्र 35 वर्ष पुत्र स्व. गंगाराम आर्य निवासी नवाड़ खेड़ा, रामलाल कॉलोनी, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल
फौजदारी वाद संख्या 2173/22, धारा 60 आबकारी अधिनियम
फौजदारी वाद संख्या 5751/21, धारा 269/270 भादवि

पुलिस टीम
उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट
कांस्टेबल सुरेंद्र बिष्ट
कांस्टेबल प्रेम प्रकाश


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page