एसएसपी के सख्त निर्देशों का असर! चोरगलिया पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा, 250 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया आरोपी

हल्द्वानी/नैनीताल। जनपद नैनीताल में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस टीमों द्वारा जिलेभर में अभियान चलाकर अवैध शराब और नशे के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआँ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सफलता मिली और सुखदेव सिंह (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 250 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 43/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

सुखदेव सिंह, उम्र 29 वर्ष
निवासी – धौराडाम नजीमाबाद
थाना – किच्छा
जनपद – ऊधम सिंह नगर

बरामदगी

➡️ 250 पाउच अवैध कच्ची शराब

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

🔹 हे0कानि0 जगदीश सिंह
🔹 हे0कानि0 जगदीश कुमार
🔹 कानि0 टेनिस सिंह

अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ नैनीताल पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती के साथ चलाया जाएगा।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page