ईवीएम वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण संपन्न

हल्द्वानी, 5 सितंबर 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी ए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार शनिवार को अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल विवेक कुमार राय द्वारा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सरस मार्केट, हल्द्वानी स्थित EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश सम्बन्धित को दिए।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल हंसा दत्त पांडे के अतिरिक्त विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों मौजूद रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page