एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चंद घंटों के भीतर 03 लापता बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद में गुमशुदाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, हल्द्वानी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए तीन किशोरों को चंद घंटों के भीतर सकुशल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है

दिनांक 7 जून 2026 की सायं लगभग 6:00 से 7:00 बजे के बीच, तल्ली बमोरी, वार्ड 11, निवासी प्रियांशु सक्सैना (उम्र 13 वर्ष), मुखानी चौराहा निवासी प्रदीप सागर (उम्र 15 वर्ष) और निशांत विहार निवासी ध्रुव कश्यप (उम्र 16 वर्ष) साथ में निकले थे। जब सुबह तक तीनों बच्चे घर वापस नहीं लौटे, तो उनके चिंतित परिजनों द्वारा आज सुबह करीब 4:00 बजे चौकी हीरानगर पर बच्चों की गुमशुदगी की मौखिक सूचना दी गई।

मामले की संवेदनशीलता और बच्चों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस टीम द्वारा तत्काल सर्च अभियान शुरू किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की सघन चेकिंग शुरू की।

फुटेज में तीनों बच्चे पैदल-पैदल मुखानी क्षेत्र की ओर जाते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार ट्रैक करते हुए पुलिस टीम थाना मुखानी क्षेत्र में पहुंची।

पुलिस की सूझबूझ और सक्रियता से कुछ घंटों के भीतर ही तीनों बच्चों को थाना मुखानी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।

बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लेने के बाद, थाने में परिजनों को बुलाकर उनकी उपस्थिति में उचित काउंसलिंग की गई। इसके उपरांत, तीनों बच्चों को सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने नैनीताल पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

पुलिस टीम मे SI संजीत राठौड़ चौकी प्रभारी हीरानगर,  हेड कांस्टेबल मनोज टम्टा, कांस्टेबल राहुल यादव और कांस्टेबल राकेश कंडारी शामिल रहे.

नैनीताल पुलिस समस्त सम्मानित जनता व अभिभावकों से अपील करती है कि अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उनकी गतिविधियों पर नजर रखें। बच्चों से रोज़ाना बात करें ताकि वे अपनी हर छोटी-बड़ी बात या परेशानी आपसे खुलकर साझा कर सकें। बच्चों के व्यवहार में आ रहे बदलावों को पहचानें, जिससे समय रहते किसी भी अप्रिय घटना या अनहोनी को रोका जा सके।

“आपकी थोड़ी सी सतर्कता, बच्चों को रखेगी हमेशा सुरक्षित।”

किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या आपातकालीन नंबर 112 पर दें।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page