नैनीताल पुलिस की तत्परता: नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स महज आधे घंटे में बरामद

नैनीताल। नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी का एक और उदाहरण नंदा देवी मेले में देखने को मिला है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन एवं एसपी क्राइम ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र और एसपी संचार रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में मेले में तैनात पुलिस टीम ने एक महिला का गुम हुआ पर्स महज आधे घंटे के भीतर बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार आज प्रातः लगभग 11:00 बजे दीपाली बोरा पुत्री दीपक बोरा, निवासी ज्योलिकोट, हल्द्वानी नंदा देवी मेले में खरीदारी करने पहुंची थीं। खरीदारी के दौरान उनका पर्स कहीं गुम हो गया। पर्स में करीब ₹2,000 की नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। काफी तलाश करने के बाद भी पर्स नहीं मिलने पर महिला ने मेला कंट्रोल रूम स्थित खोया-पाया केंद्र पर पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की तथा दुकानदारों और अन्य लोगों से पूछताछ की। नैनीताल पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के चलते महज आधे घंटे के भीतर महिला का पर्स बरामद कर लिया गया।
बरामद पर्स को उसमें मौजूद समस्त सामान सहित महिला दीपाली बोरा के सुपुर्द किया गया। अपना पर्स एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज वापस मिलने पर महिला ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।
बता दें कि नंदा देवी मेले में श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ खोया-पाया संबंधी मामलों में नैनीताल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम:
हेड कांस्टेबल शिवेंद्र बोरा
कांस्टेबल हरीश प्रसाद
महिला कांस्टेबल पूजा चौधरी
महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला







