नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में डीएम ने किया अवकाश घोषित

नैनीताल, 22 सितंबर 2026 नैनीताल नगर के ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन दिनांक 23 सितंबर, 2026 को प्रस्तावित है। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव के समापन अवसर पर नैनीताल नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 23 सितंबर, 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को समस्त संबंधित शिक्षण संस्थानों से आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page