कैंची धाम पुलिस कर्मियों के कथित अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद अजय भट्ट का कड़ा रूख

नैनीताल। कैंची धाम में पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सांसद अजय भट्ट ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कैंची धाम जैसे आस्था के प्रमुख केंद्र पर श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता स्वीकार नहीं की जा सकती।

सांसद ने निर्देश दिए कि इस तरह का माहौल खराब करने वाले और अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी कर्मचारी द्वारा मर्यादा के विपरीत आचरण किए जाने पर उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page