कैंची धाम स्थापना दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं

नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर बाबा नीम करोली महाराज के समस्त श्रद्धालुओं और भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि श्री कैंची धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सेवा, प्रेम, करुणा और मानवता का प्रेरणा केंद्र है। बाबा नीम करोली महाराज की शिक्षाएं आज भी करोड़ों लोगों को निःस्वार्थ सेवा, परोपकार और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि कैंची धाम की ख्याति देश-विदेश तक फैली हुई है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति, ऊर्जा एवं आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। बाबा नीम करोली महाराज का जीवन और उनके आदर्श समाज को एकता, भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश देते हैं।

सांसद अजय भट्ट ने कामना की कि बाबा नीम करोली महाराज की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो। उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सफलता के लिए भी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page