ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में वांछित वारंटी गिरफ्तार

दिनांक 08 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक एवं पुलिस टीम द्वारा फौजदारी वाद संख्या 3211/19, धारा 138 एनआई एक्ट तथा वाद संख्या 6073/17, धारा 138 एनआई एक्ट में न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में कैलाश मर्तोलिया पुत्र स्वर्गीय के.आर. मर्तोलिया, निवासी जवाहर ज्योति, मल्ला प्लॉट, दमुवाढूंगा, काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र लगभग 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक, हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र  और हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे.


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page