हल्द्वानी ट्रैफिक इंस्पेक्टर भूपेश पांडे ने कैंसर पीड़ित को तत्काल राहत एवं सहायता देने के लिए किया रक्तदान, मानवता का दिया परिचय

मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर हल्द्वानी श्री भूपेश पांडे ने एक कैंसर पीड़ित मरीज के लिए तत्काल रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंसर अस्पताल में भर्ती एक मरीज को अचानक रक्त की आवश्यकता हुई। सूचना मिलते ही नियमित रक्तदाता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री भूपेश पांडे बिना किसी विलंब के सुशीला तिवारी चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पहुँचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर मरीज की सहायता की।

श्री पांडे लंबे समय से नियमित रक्तदान करते आ रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। उनका यह मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह संदेश देता है कि समय पर किया गया रक्तदान किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

नैनीताल पुलिस श्री भूपेश पांडे के इस सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य की प्रशंसा करती है और आमजन से भी अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करती है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

“रक्तदान – महादान, आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।”


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page