ग्रामोत्थान – ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP-UGVS) के अंतर्गत सीबीओ उद्यम का शुभारंभ

भीमताल, नैनीताल, दिनांक 02-07-2026 को
ग्रामोत्थान – ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP-UGVS) के अंतर्गत विकास खंड भीमताल के ग्राम पंचायत डोब ल्वेशाल में शीतला माँ स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित सामुदायिक व्यवसाय संगठन (CBO) का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भीमताल ब्लॉक प्रमुख महोदय द्वारा उद्यम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह उद्यम कमल CLF, सांगुरीगांव के अंतर्गत स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सांगांव, अलचौना, ल्वेशाल, नगरीगांव, सलड़ी, जंगलियागांव, हैड़ाखान, सूर्यगांव, सरियाताल, बन्ना सहित अन्य ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष, DPMU Reap staff एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
यह पहल ग्रामीण महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता एवं स्थानीय आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।







