गोर्खा प्रकोष्ठ भाजपा में विभिन्न पदों पर मनोनयन, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर प्रदेश सरकार और संगठन का आभार जताया, जनसेवा व संगठन विस्तार का लिया संकल्प

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के गोर्खा प्रकोष्ठ में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर मनोनयन किए गए हैं। मनोनयन की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
घोषित मनोनयनों के अनुसार भीम सिंह राणा को उत्तराखंड सरकार की गोरखा कल्याण परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं श्याम शाही को भाजपा गोर्खा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त करते हुए नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और काशीपुर का अतिरिक्त प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा नरेंद्र सिंह थापा को गोर्खा प्रकोष्ठ भाजपा का जिला सह-संयोजक, नैनीताल नियुक्त किया गया है। महेश भंडारी और महेश थापा को भी गोर्खा प्रकोष्ठ भाजपा का जिला सह-संयोजक बनाया गया है।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवमनोनीत पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही समाज हित एवं जनकल्याण के कार्यों को भी नई गति मिलेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश सरकार एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना, जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहना तथा पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी मनोनयनों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि नए दायित्वों के साथ संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा गोर्खा समाज के हितों और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page