आम आदमी पार्टी के “कार्यकर्ता संवाद” कार्यक्रम में संगठन विस्तार पर मंथन

हल्द्वानी, 27 जून 2026, आम आदमी पार्टी हल्द्वानी विधानसभा द्वारा संगठन निर्माण एवं विस्तार को लेकर शनिवार को खंडेलवाल भवन, कालाढूँगी रोड, हल्द्वानी में “कार्यकर्ता संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उमा सिसोदिया उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त प्रदेश सह-प्रभारी श्री भगवंत बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम बाबू पांडे भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला संगठन महासचिव नैनीताल श्री देवेंद्र कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मंजू तिवारी एवं श्री अब्दुल कादिर ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती मंजू तिवारी, श्री अब्दुल कादिर, श्रीकांत खंडेलवाल, श्री के.डी. पांडे, श्री धीरज जोशी सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा मिशन 2027 को सफल बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर साकिर हुसैन, मोहम्मद यूनुस, अजय सिंह, मोहम्मद सलीम, तनु थापा, सूरज कुमार, संजय कुमार कश्यप, नीलम देवी, ललित प्रसाद, मोहम्मद रईस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है और मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं।






