तत्परता और ईमानदारी की मिसाल बनी भवाली पुलिस, गुम मोबाइल बरामद कर किया सुपुर्द

संक्षिप्त विवरण-
डॉ मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्री अमित कुमार पुत्र स्व.श्री सुरेश चन्द निवासी भवाली का मोबाइल फोन भवाली क्षेत्र में गुम हो गया था। सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली भवाली पुलिस द्वारा तत्काल खोजबीन प्रारंभ की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिया गया।
दिनांक 07.07.2026 को व0उ0नि0 श्री आसिफ खान द्वारा बरामद मोबाइल फोन उसके वास्तविक स्वामी श्री अमित कुमार को सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर अमित कुमार ने नैनीताल पुलिस एवं कोतवाली भवाली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यशैली की प्रशंसा की।







