उत्तराखंड राज्य में तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार


देहरादून, उत्तराखंड यहाँ जो उत्तराखंड राज्य में तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा मे पेपर लीक हुआ है इस पेपर लीक मामले में सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। पेपर लीक के चलते दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हो रहा है और ऐसे ही देहरादून में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है जिसमें सहायक प्रोफेसर की भूमिका सामने आने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है और गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वही आरोपी ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किए जाने की जानकारी भी दी और जब उसका परीक्षा पूरी होने के बाद मिलान किया गया तो प्रश्नों में काफी समानता पाई गई जिसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा गठित कमेटी की जांच के दौरान भी सहायक प्रोफेसर द्वारा परीक्षा से पूर्व छात्रों के पोर्टल व व्हाट्सएप पर परीक्षा से संबंधित सामान प्रश्नों को साझा किया जाना प्रकाश में आया है और उसके बाद आरोपित सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और अब हजारों विद्यार्थियों यह परीक्षा दोबारा देनी होगी।







