जनपद नैनीताल की सभी समितियां हुई EPACS सहकारिता सप्ताह मे सहकारिता के माध्यम से किये गए वृक्षा रोपण

दिनांक 04.07.2026 क़ो सहकारिता विभाग एवं नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक लि0 हल्द्वानी द्वारा सहकारिता मंत्रालय के 05 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के पांचवें दिन (04 जुलाई 2026) के विषय –हरेला पर्व-वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान(एक पेड़ माँ के नाम) के अंतर्गत कुंवरपुर समितियों मे विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाये गये!” आज जनपद नैनीताल की समस्त पैक्स 100प्रतिशत E-PACS धोषित हो गई है प्रदेश स्तर पर उक्त हेतु काफी प्रयास किये जा रहे थे जनपद की सभी सहकारी समितियों के EPACS होने से किसानों को भी काफी सुबिधा होंगी,सयुक्त निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड श्री नीरज बेलवाल जी ने जनपद नैनीताल की समस्त टीम को शुभकामनायें दी,इस अवसर पर बैंक के सचिव /महाप्रबंधक श्री आर एस रैना जी, जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां श्री डी एस नपलचियाल जी, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री रविन्द्र सिंह रैकुनी जी, उप महाप्रबंधक श्रीमती कविता गोदियाल जी,श्री के एस रैकुली जी, श्री दीपक चन्द्र भट्ट जी, श्री विनोद चौधरी जी, श्री भारत पंत जी,के साथ विभागीय एवं बैंक अधिकारी उपस्थित रहे!







