14 जुलाई को सेक्टरवार, 20-सूत्री एवं 25-सूत्री कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक होगी आयोजित

जिलाधिकारी करेंगे अध्यक्षता, सभी विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश

विकास कार्यों की प्रगति पर होगी गहन समीक्षा

नैनीताल, दिनांक 13 जुलाई 2026, जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से सेक्टरवार कार्यक्रम, 20-सूत्री कार्यक्रम एवं 25-सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 14 जुलाई, 2026 को अपराह्न 1:00 बजे सर्किट हाउस सभागार, काठगोदाम (हल्द्वानी) में आयोजित की जाएगी।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त समीक्षा बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। बैठक में विभागवार उपलब्धियों, लंबित कार्यों तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यह समीक्षा बैठक *अपराह्न 2:00 बजे आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक से पूर्व आयोजित की जाएगी, ताकि विभिन्न विभागों से संबंधित अद्यतन सूचनाओं एवं प्रगति विवरण का समुचित परीक्षण सुनिश्चित किया जा सके।*
डॉ. नेगी ने सेक्टरवार कार्यक्रम, 20-सूत्री कार्यक्रम एवं 25-सूत्री कार्यक्रम से संबंधित सभी विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभागों की अद्यतन प्रगति, आवश्यक अभिलेखों एवं समस्त तैयारियों के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा का उद्देश्य योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page