हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार: 12 बोर तमंचा और 17 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध 12 बोर तमंचा और 17 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी के सख्त निर्देशों पर जनपद में अराजकता, हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान चौकी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम ने रामलीला मैदान हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से अवैध 12 बोर तमंचा और कुल 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद कारतूसों में 13 कारतूस 12 बोर और 04 कारतूस 32 बोर शामिल हैं।

अवैध शस्त्र एवं कारतूस मिलने पर अभियुक्त को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नंबर 316/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त: पंकज बेलवाल पुत्र स्व. त्रिलोक बेलवाल, निवासी लछमपुर चौराहा, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल।

बरामदगी: 01 अवैध 12 बोर तमंचा, 13 कारतूस 12 बोर, 04 कारतूस 32 बोर।

पुलिस टीम: उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की (चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव), हेड कांस्टेबल इसरार नवी, कांस्टेबल धीरज कुमार, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page