राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक ने हल्द्वानी में बाल सुधार गृह, विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी व नारी निकेतन का किया स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी 15 नवम्बर 2026 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक शोमिता विश्वास ने रविवार को हल्द्वानी स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय, बाल सुधार गृह, विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी एवं नारी निकेतन का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विशेष प्रतिवेदक ने सभी संस्थानों में रह रहे बच्चों एवं महिलाओं से बातचीत कर उनके रहन-सहन, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संस्थानों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव तथा बच्चों के पुनर्वास एवं दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया की भी विस्तृत समीक्षा की।

विशेष प्रतिवेदक शोमिता विस्वास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थानों में निवासरत बच्चों एवं महिलाओं को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान *जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्या बाल सुधार गृह अधीक्षक विनोद डालाकोटी विशेष दत्तक ग्रहण समन्यवक अंजलि नेगी नारी निकेतन अध्यापिका पवनजीत बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश चंद कांडपाल चाइल्ड हेल्पलाइन समन्यवक किरण पंत बीना, सुरेंद्र* व प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page