मुख्यमंत्री के कालाढूंगी दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में, एसएसपी के निर्देश पर हुई ब्रीफिंग

कालाढूंगी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर आज 15 नवंबर 2026 को जीआईसी कालाढूंगी के प्रांगण में ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने ली। इस दौरान वीआईपी प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और प्रभावी एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संदिग्धों पर नजर रखने के साथ ही सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग के भी कड़े निर्देश दिए गए।

आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने को कहा गया। वीआईपी मूवमेंट के दौरान वीआईपी मार्गों पर सभी रोक और रुकावटों को पहले से दूर करने के निर्देश दिए गए। सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता और पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के साथ ही शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करने को कहा गया।
इस दौरान एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल ने भी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट, संचार व्यवस्था और मार्ग व्यवस्था के बारे में विस्तृत निर्देश दिए।
ब्रीफिंग में सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीओ ऑपरेशन समीरन भट्ट, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार, निरीक्षक यातायात भूपेश पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह समेत वीआईपी ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।







