मंत्री कैड़ा ने किया बानना से पिनसेला 7करोड़ 35 लागत से बनने वाले मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारम्भ

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक के पिनसेला के ग्रामीणों वर्षो से मोटर मार्ग निर्माण कार्य करने की मांग कर रहे थे! मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियो का समाना करना पड़ता था किसानों को अपने उपज को मुख्य सड़क तक लाने मै काफी परेशानिया होती थी, किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था! किसानों का सारा पैसा किराये भाड़े मै चला जाता था ग्रामीणों ने मंत्री राम सिँह कैड़ा से पिंनसेला गाँव के लिए मोटर मार्ग बनाने की मांग की ग्रामीणों की मांग पर मंत्री कैड़ा ने पूर्व मैं विधायक निधि से मोटर मार्ग का निर्माण कराया था! मंत्री कैड़ा ने जिसके बाद इस मोटर मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मै रखा! मोटर मार्ग ने निर्माण व डामरीकरण के लिए 7 करोड़ 35 लाख स्वीकृति कराने के बाद आज मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया! ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का फूल मालाओ व ढ़ोल नगाड़ो से भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया! मंत्री कैड़ा ने कहा मेरा प्रयास है हर गाँव की सड़क से जोड़ सकू व खराब मोटर मार्गो पर डामरीकरण हो जिस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा है! इसके साथ मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना संबंधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये!
ज्येष्ठ प्रमुख भीमताल श्री उमेश पलड़िया,लीला पलड़िया श्री विपिन चंद्र जी, श्री मनोहर पलड़िया जी, श्रीमती भागीरथी पलड़िया जी, श्री महेश बेलवाल जी, श्रीमती गीता देवी जी, श्री रोहित जी, श्री संतोष शर्मा जी, कृष्णा पलाडिया जी, सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे!







