भवाली में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का भव्य स्वागत

भवाली, नैनीताल। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार भवाली मंडल पहुंचे श्री दिनेश आर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित समारोह में उन्हें फूल-मालाएँ पहनाकर शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद बनने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी और उत्तराखंड के विकास को गति मिलेगी।
इस अवसर पर भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या और जिला संयोजक पर्यटन अखिलेश सेमवाल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने दिनेश आर्य के सफल कार्यकाल की कामना की और उम्मीद जताई कि वे जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर उत्तराखंड की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में योगदान देंगे।







