फरार वारंटियों की अब खैर नहीं! नैनीताल पुलिस ने पॉक्सो और गैंगस्टर के आरोपियों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने 2 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार वारण्टियों में मंगल सिंह पुत्र ओम प्रकाश, निवासी वार्ड नं. 14, जवाहर नगर, नैनीताल शामिल है, जो विशेष सत्र परीक्षण संख्या 23/2025, मु0अ0सं0 50/2025, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5(M)(N)/06 पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित था।

वहीं दूसरा आरोपी जीशान खान पुत्र सलीम खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी रजा मस्जिद के पास, दरऊ, किच्छा, ऊधम सिंह नगर है, जो विशेष सत्र परीक्षण संख्या 8/20, धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस ने दोनों वारण्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हेमन्त प्रसाद, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कानि. 732 ना0पु0 इंदर सिंह और कानि. 795 ना0पु0 मो0 अतहर शामिल रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page