नैनीताल में प्रवक्ता संस्कृत परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था, तीन केंद्रों पर पुलिस निगरानी

नैनीताल। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता संवर्ग (संस्कृत विषय) की लिखित परीक्षा जनपद नैनीताल के तीन केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जोनल, सहायक और सेक्टर पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नियुक्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं।

केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए इनर और आउटर कॉर्डन तैनात किए गए हैं। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित सामग्री की रोकथाम के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार चेकिंग की जा रही है। पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अनधिकृत लोगों की आवाजाही रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों के बाहर और आसपास यातायात सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात हैं, ताकि अभ्यर्थियों और आमजन को असुविधा न हो।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page