चोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आबकारी मामलों में वांछित दो वारंटी गिरफ्तार

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर जनपद में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना चोरगलिया पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 14.09.2026 को थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में दो वारंटियों के संभावित ठिकानों एवं घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी फौजदारी वाद संख्या 1074/2026, मु0अ0सं0 104/2025, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम तथा फौजदारी वाद संख्या 5084/2021, मु0अ0सं0 59/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम में वांछित थे।

गिरफ्तार वारंटी-
मातादीन पुत्र जय सिंह, निवासी सुनारधड़ा, थाना चोरगलिया, उम्र 42 वर्ष।
जगदीश देवड़ी पुत्र स्व. बच्ची सिंह, निवासी मल्ला पचौनिया, थाना चोरगलिया, उम्र 54 वर्ष।

पुलिस टीम में अ0उ0नि0 मनजीत सिंह, कानि0 चन्दन सिंह और कानि0 टेनिस सिंह शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page