साली से प्रेम प्रसंग के चलते मारी थी युवक को गोली, तीन गिरफ्तार

 

रुद्रपुर। छह दिन पूर्व युवक को गोली मारने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साली से प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को गोली मार दी थी। उनके पास से पिस्टल भी बरामद हुई है।

एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने मामल की जानकारी देते हुए कि बताया कि वार्ड सात आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी प्रताप ने 23 जुलाई को ट्रांजिट कैंप थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि 20 जुलाई की शाम उनके बेटे विशाल को अरविंद ने अपने घर बुलाकर गोली मारी थी। अरविंद के साथ ही उसका दोस्त प्रकाश भी मौजूद था। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई। जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि घटना को आत्महत्या दिखान का प्रयास किया गया था। पुलिस ने अरविंद निवासी आजादनगर मूल निवासी शरीफ नगर इट्टव्वा थाना देवरनिया बरेली और प्रकाश सागर निवासी बड़ी शाही गांधीनगर थाना शाही बरेली को शिवनगर श्मशान घाट पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। अरविंद की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया है। पूछताछ में अरविंद ने बताया कि उसने पिस्टल और गोलियां गौरव कश्यप निवासी आजादनगर से खरीदी थी जिस पर पुलिस ने गौरव को मोदी मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page