हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: भाखड़ा पुल के पास पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवती भावना की मौत, नेहा गंभीर

हल्द्वानी। शहर के भाखड़ा पुल के पास मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी साथी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूटी और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3:13 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि भाखड़ा नदी पुल से कालाढूंगी की ओर एक दुर्घटना हुई है, जिसमें दो लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही हाईवे मोबाइल टीम मौके पर पहुंची।
जांच में सामने आया कि पिकअप वाहन (UK 06 AC 9796) और स्कूटी (UK 04 AP 6596) के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी। स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने भावना रावत (20), निवासी चकलुवा, कालाढूंगी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी युवती नेहा जोशी (लगभग 20), निवासी लामाचौड़ की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page