एसएसपी नैनीताल का “ऑपरेशन प्रहार” जारी — अवैध चापड़ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण, श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के मार्गदर्शन तथा श्री सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त महेन्द्र कुमार पुत्र आनन्द प्रसाद, निवासी चन्द्रनगर नं. 1, मालधन चौड़, रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 35 वर्ष को मालधन तुमड़िया डाम नं. 2 क्षेत्र से एक अवैध लोहे के धारदार चापड़ के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 192/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामदगी: – 01 अवैध लोहे का धारदार चापड़.


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page