तृतीय प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस हैण्डबॉल/बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का सकुशल समापन

हैंडबॉल में जनपद नैनीताल रही दूसरे स्थान पर

दिनांक- 23/06/2026 से 25 /06/2026 तक 31 वीं वाहिनी पी0ए0सी0 रुद्रपुर उधम सिंह नगर में तृतीय प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस हैण्डबॉल/बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस दिनांक-25/06/2026 को

नैनीताल पुलिस की टीम और 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें नैनीताल पुलिस उपविजेता रही। जिस पर श्रीमती निवेदिता कुकरेती, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल की टीम को रनर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नैनीताल पुलिस के गोकुल धपोला को बेस्ट गोलकीपर और नीरज बालियान को बेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल की हैंडबॉल टीम के सभी खिलाड़ियों / सदस्यों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शुभकामनाएं दी।

टीम
(1) उ0नि0 स0पु0 जय सिंह भंडारी – टीम मैनेजर , (2) का0 आर्मोरर गोकुल धपोला,(3) का0 नरेंद्र कुटियाल ,(4) का0 मोहन चंद्र काण्डपाल,(5) का0 संजय सिंह नेगी, (6) का0 हरीश बिष्ट, (7) का0 सुनील टम्टा, (8) का0 प्रवीन टम्टा, (9) का0 दीपक रौतेला ,(10) एफ एम विपिन कुमार, (11) का0 गोविंद मेहरा ,(12) एफ एम त्रिलोक बिष्ट , (13) का0 बलवन्त सिंह, (14) का0 चालक दीपक जोशी , (15) एफ एम नीरज बालियान, (16) का0 बिगुलर विशाल कोश्यारी।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page