जिला उद्योग केन्द्र, नैनीताल के तत्वावधान में हल्द्वानी जिला उद्योग केन्द्र में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का कार्यक्रम संपन्न

हल्द्वानी शुक्रवार क़ो जिला उद्योग केन्द्र, नैनीताल के तत्वावधान में हल्द्वानी जिला उद्योग केन्द्र में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर हथकरघा क्षेत्र के संवर्धन एवं प्रोत्साहन तथा पारंपरिक भारतीय हथकरघा उद्योगों के महत्व, स्थानीय बुनकरों एवं शिल्पकारों के योगदान तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हथकरघा क्षेत्र की भूमिका को बढ़ाना एवं हस्तनिर्मित वस्तुओं को राज्य सरकार की योजनाओं, कौशल विकास, वित्तीय सहायता, डिजिटलीकरण तथा उत्पादों की गुणवत्ता एवं ब्राडिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में हथकरघा क्षेत्र से जुडे बुनकरों एवं उद्यमियों को परम्परा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उत्साह वर्धन हेतु पूजा आर्या, कमला कपकोटी, हरीश राम, बहादुर सिंह राठौर तथा जीवन चन्द्र जोशी आदि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र पल्लवी गुप्ता, प्रबन्धक, रॉबिन सिंह,जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी, के० एस० कर्याल, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कालाढूंगी, अभय कुमार वर्मा, सचिव गांधी आश्रम हल्द्वानी, रमेश उपाध्याय, प्रबन्धक गांधी आश्रम उत्पादन हल्द्वानी व हस्तशिल्पी एवं उद्यमियों उपस्थित रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page