सांसद अजय भट्ट ने किया विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत ग्राम विजयपुर, गोलापार में प्रस्तावित विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना।
निरीक्षण के उपरांत सांसद अजय भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मार्ग निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।








