देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 5 मौतो की पुष्टि राहत बचाव के कार्य जारी

पौड़ी उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडाधार के समीप हरिद्वार से पौड़ी जा रही एक कर नियंत्रण होकर सैकड़ो फीट गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में कई लोगों की जान जा चुकी है स्थानीय लोग राहत बचाव के लिए आगे आए हैं.

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में लगभग पांच लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है जबकि सूत्रों के मुताबिक एक गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है. वहन में कुल 6 से 7 लोगों के सवार होने की संभावना जताई जा रही है.

इसको देखते हुए एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा खाई में सघन सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है सूत्रों के अनुसार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही कार कुंदाधर के पास अचानक चालक के नियंत्रण होने के वजह से नीचे गहरी खाई में जागीर दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया साथी पुलिस और प्रशासन को भी तत्काल सूचना प्रदान की गई सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा दुर्गम खाई में उतर कर राहत अभियान शुरू किया काफी मशक्कत के बाद अब तक 5 शव बरामद किए जा चुके हैं गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है जहां उसका उपचार जारी है इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है इधर रेस्क्यू टीम है खाई में लगातार तलाशी अभियान में लगी हुई है प्रशासन ने लोगों से अपील की है की पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें तथा यातायात नियमों का पालन अवश्य करें.


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page