हनुमानगढ़ी मंदिर में राज्यपाल ने किए दर्शन-पूजन

लोक भवन नैनीताल 23 जून, 2026, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अंतिम बड़ा मंगल के दिन नैनीताल स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं राज्य के सर्वांगीण विकास की कामना की।

यह खबर भी पढ़े 👉

  1. एम ए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन
  2. जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का होगा संयुक्त सुरक्षा ऑडिट
  3. उप निरीक्षक रमेश सिंह नेगी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने पीपिंग सेरेमनी का किया आयोजन
  4. मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, फायर सर्विस ने पाया नियंत्रण
  5. फायर एवं पुलिस विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा, केवीएम स्कूल में लगी आग पर समय रहते पाया गया काबू

खबर के लिये ….. www.manasdarpan.com………

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा हनुमानगढ़ी की आध्यात्मिक ऊर्जा एवं दिव्य वातावरण भारतीय संस्कृति के उन सनातन मूल्यों की स्मृति कराते हैं, जो सेवा, समर्पण, साहस और लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी जैसे आस्था के केंद्र हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, जो समाज को सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page