राजपुरा में ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को भारी परेशानी, पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू ने जताया आक्रोश

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में देर रात बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने से आधे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्थानीय जनता को भीषण गर्मी में पूरी रात और सुबह तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना उन्होंने रात करीब 1 बजे ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद सुबह 10 बजे तक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस लापरवाही पर उन्होंने विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
हेमन्त साहू के नेतृत्व में रात तीन बजे बजे तक सैकड़ों स्थानीय लोग मौके पर डटे रहे और विद्युत विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई गई तो स्थानीय जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की






