ग्राम खड़कपुर स्थित काली मंदिर के पास दो पक्षों के बीच शराब के नशे में आपसी विवाद एवं मारपीट
शांति व्यवस्था भंग करने पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस द्वारा 05 व्यक्ति गिरफ्तार

दिनांक 21.06.2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खड़कपुर स्थित काली मंदिर के पास दो पक्षों के बीच शराब के नशे में आपसी विवाद एवं मारपीट हो रही है। सूचना पर चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर काफी भीड़ एकत्र थी तथा पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दोनों पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं।
पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, किन्तु वे लगातार उग्र होते गए तथा किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुए। स्थिति को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना एवं गंभीर अपराध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
अतः शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न 05 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार व्यक्ति:-
1- विजय कुमार पुत्र पनी राम, निवासी काली मंदिर के पास, खड़कपुर, हल्दूचौड़, थाना लालकुआं, जनपद नैनीताल, उम्र 24 वर्ष।
2- अमित कुमार पुत्र पनी राम, निवासी उपरोक्त, उम्र 33 वर्ष।
3- कृष्णा आर्या पुत्र पनी राम, निवासी उपरोक्त, उम्र 33 वर्ष।
4- विजय आर्या पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी काली मंदिर के पास, खड़कपुर, हल्दूचौड़, थाना लालकुआं, जनपद नैनीताल, उम्र 34 वर्ष।
5- प्रकाश राम पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी उपरोक्त, उम्र 34 वर्ष।
सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।





