स्मार्ट मीटरों के भारी बिजली बिलों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन

हल्द्वानी। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के कारण आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

यह खबर भी देखे 👉धामी सरकार का बड़ा एक्शन: हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में बर्खास्तगी की संस्तुति, डीएम पर मेजर पनिशमेंट की सिफारिश

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आम जनता पर बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

यह खबर देखे 👉नैनीताल जिला मुख्यालय के तल्लीताल फांसी गधेरे में हो रहे सीवर लीकेज को कुमाऊँ आयुक्त ने गंभीरतापूर्वक लेते हुए तुरंत मरम्मत के दिए निर्देश

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, बेरोजगार युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इन गंभीर समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

यह खबर भी देखे 👉बेतालघाट में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित प्रभारी मंत्री खजान दास ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने आरोप लगाया कि जगह-जगह स्मैक और शराब जैसे नशे का अवैध कारोबार चल रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने इसे युवाओं के लिए गंभीर खतरा बताया।
प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, व्यापारी नेता जसविंदर सिंह भसीन, प्रदेश उपाध्यक्ष जूही चुफाल, प्रदेश महासचिव स्वाति जोशी, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुमित कुमार, छात्र नेता मेहुल साह, ज्योति आर्या, रेखा जाटव, राजकुमार सिंह यादव, ईशाक खान, मूर्ति देवी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही जनता की समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page