नैनीताल जिला मुख्यालय के तल्लीताल फांसी गधेरे में हो रहे सीवर लीकेज को कुमाऊँ आयुक्त ने गंभीरतापूर्वक लेते हुए तुरंत मरम्मत के दिए निर्देश

नैनीताल 20 जून 2026, आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अधीक्षण अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान, हल्द्वानी को निर्देश देते हुए उन्हें अवगत कराया है, कि उनके संज्ञान में आया है कि नैनीताल शहर के फांसी गधेरे में दिनांक 18 जून 2026 की सांय से लगातार सीवर बह रहा है और वह बहते हुए झील में समा रहा है। उक्त सीवर लीकेज की मरम्मत करने में जल संस्थान अभी तक कामयाब नहीं रहा है।
यह खबर भी पढ़े 👉₹20,000 के इनामी अपराधी सहित दो अभियुक्त अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार
इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए हैं कि वह स्वयं मौके पर जाये और समस्या का समाधान करते हुए, की गई कार्यवाही से उन्हें अवगत कराना सुनिश्चित करें।






