सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति को बनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी, पुलिस टीम ने गौला बाईपास रोड, कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए समीर पुत्र शरीफ, निवासी लाइन नं. 17, शमा होटल वालों के घर के पीछे, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं ₹1,520 नकद बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 116/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:- समीर पुत्र शरीफ, उम्र 31 वर्ष निवासी लाइन नं. 17, शमा होटल वालों के घर के पीछे, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल। बरामदगी सट्टा पर्ची,पेन,गत्ता और नकद ₹1,520/-


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page