हल्द्वानी में बरात में गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हल्द्वानी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक बरात में गया था, लेकिन बरात तो वापस आ गई, लेकिन युवक लापता हो गया। अगले दिन युवक का शव खाई में मिला।

*घटना की जानकारी*
ज्योलिकोट निवासी पूरन चंद्र भट्ट (45 वर्ष) पुत्र विशन दत्त भट्ट यहां परिवार के साथ रहते थे। वह एक किसान थे। बीती 5 मई को थपलिया मेहरा गांव से मटियाल गांव के लिए एक बरात गई थी। पूरन भी घर से बरात में गए थे। रास्ते में कार में सवार बराती चाय-नाश्ते के लिए रुके। पूरन भी कार से उतरा, लेकिन वापस नहीं लौटे।

*तलाश और शव की बरामदगी*
कार में सवार लोगों को लगा कि वह बरात की दूसरी गाड़ी में सवार हो गया है। जिसके बाद वह मटियाल गांव की ओर चल दिए, लेकिन पूरन बरात में भी नजर नहीं आए। लोगों में तब हड़कंप मच गया जब बरात दुल्हन को लेकर वापस थपलियाल मेहरा गांव पहुंच गई। जिसके बाद लोगों ने पूरन की तलाश शुरू की। 6 मई को पूरन का शव उसी स्थान पर खाई में पड़ा मिला, जहां उन्होंने चाय-नाश्ता किया था।

*पुलिस की कार्रवाई*
पुलिस ने शव को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया खाई में गिरने से मौत हुई होगी। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisements

गिरीश भट्ट

एडिटर - मानस दर्पण