₹2,200 नगदी से भरा पर्स छीनकर फरार हुए थे बदमाश, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

हल्द्वानी, 24 सितंबर। कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से घटना में छीना गया पर्स मय नगदी व अन्य सामान के बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 23.09.2026 को वादी जय सिंह मेहता पुत्र देव सिंह मेहता, निवासी ग्राम लूँगड़, थाना खनस्यु, जनपद नैनीताल ने कोतवाली बनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया था कि रेलवे स्टेशन के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका पर्स छीन लिया, जिसमें ₹2,200 नगद एवं अन्य सामान रखा था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में तत्काल FIR No. 158/2026, धारा 309(4) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव के सुपुर्द की गई।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए वोल्गा होटल के पास, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों को घटना में छीने गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
तनुज उर्फ रौनक उर्फ नोना पुत्र यशपाल आर्य, निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नं. 12 राजपुरा, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष
अभय सिंह पुत्र बबलू सिंह, निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नं. 12 राजपुरा, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों को मय माल गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी टीम:
उ0नि0 मनोज यादव
हे0का0 गुरमेज सिंह
का0 मोहम्मद अतहर







