सांसद अजय भट्ट ने डीएसए मैदान में फूड फेस्टिवल का किया शुभारंभ

नैनीताल 09 नवम्बर 2026 डीएसए मैदान में आयोजित फूड फेस्टिवल का सांसद अजय भट्ट ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने फेस्टिवल में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया।

फूड फेस्टिवल के दौरान सांसद अजय भट्ट का एक रोचक और आत्मीय अंदाज भी देखने को मिला। स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ ही उन्हें घर से लाए अपने टिफिन की भी याद रही। उन्होंने बेहद सादगी से कहा कि घर से आया खाना भी बर्बाद नहीं होना चाहिए। इस पर उन्होंने अपने पीआरओ वीरेंद्र कुमार से अपना टिफिन मंगवाने हेतु कहा, “वीरेंद्र, घर से लाए टिफिन का खाना बर्बाद न हो जाए, टिफिन ले आओ।” उनका यह सरल, सहज स्वभाव वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
इस दौरन विधायक सरिता आर्या, दर्ज़ा राज्यमंत्री भावना मेहरा, शांति मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, एसडीएम नवाज़िश खलिक, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, एपीडी चंदा फर्त्याल, सहित राज्य आंदोलनकारी मनोज जोशी, पुष्कर मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, मोहन पाल, समीर आर्य, दया किशन पोखरिया, प्रकाश आर्य, नितिन कार्की आदि उपस्थित थे।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page