दीपावली पर्व के दृष्टिगत अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने 02 स्थानों पर कराई मॉक ड्रिल, क्विक रेस्पॉन्स पर घटनास्थल पर पहुंची फायर यूनिट

त्वरित रिस्पॉन्स, संसाधनों की उपलब्धता एवं फायर हाइड्रेंट की कार्यशीलता परखी, GIS लोकेशन के प्रभावी उपयोग के दिए निर्देश

दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देश में SP सिटी श्री हरबंश सिंह व मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौरव किरार नैनीताल द्वारा अग्निशमन एवं आपात सेवा की तत्परता, संसाधनों की उपलब्धता तथा रिस्पॉन्स टाइम का मूल्यांकन करने हेतु हल्द्वानी क्षेत्र में 02 अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित कराई गई।

प्रथम मॉक ड्रिल – नरीमन क्षेत्र स्थित जहीर टी स्टॉल
मॉक ड्रिल के दौरान फायर यूनिट से नजदीकी फायर हाइड्रेंट, जल स्रोतों एवं उनकी GIS लोकेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा फायर हाइड्रेंट की GIS लोकेशन एवं GIS लिंक के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

द्वितीय मॉक ड्रिल – मंगल पड़ाव स्थित नित्या ज्वैलर्स-
मंगल पड़ाव चौकी के समीप मछली बाजार, गांधी नगर चौराहे पर स्थित नित्या ज्वैलर्स की दुकान में आग लगने की सूचना
दूसरी मॉक ड्रिल के तहत फायर स्टेशन हल्द्वानी के कंट्रोल रूम को दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही वॉच रूम में तैनात महिला फायरमैन द्वारा तत्काल 02 फायर यूनिटों को घटनास्थल के लिए रवाना कराया गया।

दोनों फायर यूनिटें क्विक रिस्पॉस में घटनास्थल पर पहुंचीं।

इसके अतिरिक्त एसपी सिटी हल्द्वानी एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा डीएम आवास के समीप जल संस्थान के ओवरहेड टैंक से जुड़े फायर हाइड्रेंट की कार्यशीलता का भी परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान फायर हाइड्रेंट सुचारु एवं पर्याप्त प्रेशर के साथ कार्यशील पाए गए।

मॉक ड्रिल के माध्यम से परखी गईं महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं

दोनों मॉक ड्रिल के दौरान सूचना प्राप्त होने से लेकर फायर यूनिट के रवाना होने, घटनास्थल तक पहुंचने, अधिकारियों के समन्वय, जल स्रोतों की उपलब्धता तथा फायर हाइड्रेंट की कार्यशीलता का व्यावहारिक परीक्षण किया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि दीपावली पर्व के दौरान सभी अग्निशमन इकाइयां पूर्ण तैयारी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात रहें।

आपातकालीन सूचना प्राप्त होते ही बिना किसी विलंब के फायर यूनिट रवाना की जाए तथा GIS आधारित लोकेशन और उपलब्ध जल स्रोतों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

नैनीताल अग्निशमन विभाग आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। दीपावली पर्व के दौरान किसी भी अग्नि दुर्घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दें तथा सुरक्षित एवं सतर्क रहकर त्योहार मनाएं।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page