लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर अपराध तथा अपराधियों पर नैनीताल पुलिस का एक्शन

50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन, कड़ी सुरागरसी पतारसी के माध्यम से अज्ञात चोरों तक पहुंची पुलिस टीम,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में चोरी/नकबजनी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा शानदार कार्यवाही की गई है।

दिनांक 23.10.2026 को श्रीमती मोहनी देवी पत्नी स्व0 रमेश निवासी आजाद नगर वार्ड नं. 04, लालकुआं द्वारा कोतवाली लालकुआं में दिनांक 17.10.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए जाने के संबंध में तहरीर दी गई।

प्राप्त तहरीर पर कोतवाली लालकुआं में मु0अ0सं0 167/26 धारा 305(A) BNS पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु श्री हरबंश सिंह, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन, श्री विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों तथा सरहदी जनपदों के लगभग 50 CCTV कैमरों का गहन अवलोकन तथा सुरागरसी-पतारसी के बाद मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05.11.2026 को डर्बी जंगल, लालकुआं से चोरी की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:

1.विशाल मंडल उर्फ चीमा (उम्र 32 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी आजाद नगर वार्ड नं. 04, लालकुआं, नैनीताल।

2. विकास मंडल (उम्र 28 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी उपरोक्त। (दोनों सगे भाई हैं)

बरामदगी का विवरण
(कुल कीमत करीब 2,69,000)
– 02 अदद मंगलसूत्र पीली धातु
– 02 अदद कान के कुंडल पीली धातु
– 05 अदद चांदी के सिक्के

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

विशाल मंडल उर्फ चीमा के विरुद्ध जनपद के अतिरिक्त राज्य के अन्य जनपदों में भी आबकारी अधिनियम, BNS व गुण्डा एक्ट के कुल 07 अभियोग पूर्व में पंजीकृत हैं।

विकास मंडल के विरुद्ध जुआ व आबकारी अधिनियम के कुल 03 अभियोग पूर्व में पंजीकृत हैं। अन्य इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तगणों से बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम

1.वरि0उ0नि0 दीपक बिष्ट
2.उ0नि0 वन्दना चौहान
3.हे0कां0 आनन्दपुरी
4.हे0कां0 पूरन सिंह रायपा
5.कां0 उमेश गिरी
6.कां0 संजय कुमार

 

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page