भाजपा में विनोद मेहरा को मिली प्रदेश स्तर पर अहम जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश सह संयोजक मीडिया संपर्क विभाग

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने जताया विश्वास, कहा- विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनावों में मीडिया समन्वय का अनुभव पार्टी के आएगा काम; सांसद अजय भट्ट समेत भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी, 24 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिले के पूर्व सह मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा को पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश सह संयोजक, मीडिया संपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश स्तर पर मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। पार्टी नेताओं ने इसे विनोद मेहरा के संगठनात्मक एवं मीडिया क्षेत्र के अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी के रूप में देखा है।
भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने मीडिया को जारी बयान में विनोद मेहरा की नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश सह संयोजक मीडिया संपर्क विभाग का दायित्व सौंपा है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page