पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री नारायण सिंह जंतवाल जी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने उनके आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

नैनीताल। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट जी ने नैनीताल जिले के  जंतवाल ग्राम पहुंचकर उत्तराखंड के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री नारायण सिंह जनतवाल जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान श्री भट्ट ने दिवंगत जंतवाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्री भट्ट ने कहा कि स्वर्गीय नारायण सिंह जंतवाल जी का उत्तराखंड राज्य आंदोलन एवं जनसेवा के क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन समाज एवं प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page