पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास के लिए 98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति – मंत्री कैड़ा
प्रथम किस्त के रूप में 59 लाख रुपये संबंधित विभाग भेजी गई

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांग पर पशुपतिनाथ नाथ मंदिर कौड़ार मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत ‘मंदिर माला मिशन योजना’ में शामिल हुआ धार्मिक स्थल
क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम और बढ़ावा
भीमताल से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा के अथक प्रयासों से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास और सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ हो गया है। मंत्री कैड़ा की विशेष मांग पर मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत इस पावन धार्मिक स्थल को ‘मंदिर माला मिशन योजना’ में सम्मिलित किया गया है, जिसके तहत 98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
मंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त के रूप में 59 लाख रुपये संबंधित विभाग को प्राप्त भी हो चुके हैं, जिससे अब मंदिर परिसर में निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण किया जायेगा!
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
पशुपतिनाथ मंदिर से क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। इस राशि के स्वीकृत होने से न केवल मंदिर परिसर में आधुनिक यात्री सुविधाएं और बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी एक नई गति मिलेगी। क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
क्षेत्र की जनता, धार्मिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री और मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया है।







