100% रिजल्ट के साथ चमका दि मास्टर्स स्कूल, खुशी जोशी ने 93.20% अंक लाकर किया टॉप

हल्द्वानी। CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं के वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम में पनियाली, कठघरिया स्थित दि मास्टर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा खुशी जोशी ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रियंका मेहरा ने 91.40 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहा जोशी 91 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
अन्य मेधावी छात्रों में अनन्या बिष्ट ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया, जबकि तरुण ने 88.40 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री प्रमोद सिंह तोलिया, प्रबंधक श्री चंदन सिंह रैकवाल, अकादमिक निदेशक श्रीमती नेहा बिष्ट रैकवाल तथा प्रधानाचार्य श्री रमेश मेहरा सहित समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page